फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया से मिले पूर्व CM बहुगुणा, गरमाई उत्तराखंड की सियासत

Sat, 23 May 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सुबह साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले और राज्य के हालात से अवगत कराया।
विज्ञापन


बहुगुणा ने कांग्रेस अध्यक्ष के सामने मंत्रिमंडल में फेरबदल की आवश्यकता समेत कई मुद्दे रखे। उधर, सीएम हरीश रावत भी शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि सीएम कैंप के अनुसार वे एक निजी समारोह में भाग लेने गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। बहुगुणा ने प्रदेश के राजनीतिक हालात और हरीश सरकार के प्रदर्शन पर भी अपना पक्ष रखा। सूत्रों की मानें तो बहुगुणा ने अवैध खनन, कानून व्यवस्था, कांग्रेस के एक धड़े को पूरी तरह से हाशिए पर डालने जैसे मुद्दे कांग्रेस रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर पूर्व कार्यक्रम सीएम रावत भी दिल्ली रवाना

यह भी सर्वविदित है कि बहुगुणा खेमा इस समय प्रदेश कांग्रेस में हाशिए पर है। पिछले दिनों बहुगुणा ने सार्वजनिक बयान देकर मंत्रिमंडल में फेरबदल के बारे में मंशा स्पष्ट कर दी थी।

बहुगुणा काफी समय से अपने खास विधायक सुबोध उनियाल को मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन हरीश रावत इस मामले में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

चार्ट में नहीं था उल्लेख
शुक्रवार को सोनिया और बहुगुणा की मुलाकात के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। उधर, मुख्यमंत्री के देर शाम दिल्ली रवाना होने से अटकलें और तेज हो गई हैं। क्योंकि सीएम के दैनिक कार्यक्रम चार्ट में उनके दिल्ली जाने का उल्लेख नहीं था। लेकिन बताया गया कि वे निजी कार्यक्रम के तहत दिल्ली गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के परिवार में शादी समारोह भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें