फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद: बोले स्वामी दर्शन भारती, नमाज की अनुमति दी तो फिर बनाएंगे आंदोलन की रणनीति

Thu, 24 Oct 2024 10:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Mosque Dispute: स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि बृहस्पतिवार को जो घटना उत्तरकाशी में घटी, उसका असर सिर्फ राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में होगा।
विज्ञापन
स्वामी दर्शन भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि यदि शुक्रवार को नमाज अदा करने दी गई तो फिर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। जरूरत पड़ने पर बाजार बंद भी कराएंगे। प्रशासन उनके लिए धारा 163 लगाने की बात कह रहा है तो यह नमाजियों के लिए भी होनी चाहिए।

विज्ञापन


काली कमली धर्मशाला में देर शाम को पत्रकारों से वार्ता करते हुए देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि बृहस्पतिवार को जो घटना उत्तरकाशी में घटी, उसका असर सिर्फ राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में होगा। उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार को नमाज अदा करने दी गई तो वह आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। इसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी है।

PHOTOS: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर विवाद, पथराव और लाठीचार्ज...शहर में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें कंडार देवता मंदिर के दर्शन से रोका गया है। जबकि सभी दर्शन कर रामलीला मैदान में जाने को तैयार थे। यदि उसी जगह पर प्रशासन नमाज अदा करने देता है तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लाठीचार्ज की घटना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोग डीएम का इंतजार कर रहे थे, लेकिन डीएम चार घंटे तक बाहर नहीं निकले। अब सभी बैठकर रणनीति तय करेंगे। इस मौके पर डीएस रावत, जितेंद्र चौहान, सूरज डबराल आदि रहे।

विज्ञापन

डीएम ने की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने किसी भी उकसावे व बहकावे में आकर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के गलत तत्वों के प्रयासों को कामयाब न होने देने की अपील की। डीएम डॉ.बिष्ट ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पथराव में कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी चोटिल हुए। जिसके चलते पुलिस को बाध्य होकर स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। नगर में अभी स्थिति सामान्य है। कहा प्रशासन शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। एहतिहातन शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें