यूट्यूब से लिया प्रशिक्षण नकली शराब बनाने का
इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी अनिरुद्ध 12वीं पास है। आगरा के ताजगंज थाने से साल 2021 में नकली शराब के मामले में ही वह जेल जा चुका है। चार साल पूर्व अलीगढ़ में शराब के ठेके पर काम करता था। तब उसकी मुलाकात आरोपी रवि से हुई थी। लगातार दोनों संपर्क में रहे। कुछ समय पहले उसने ने अनिरुद्ध को हरिद्वार आकर साथ काम करने के लिए कहा। उसे जानकारी दी कि केमिकल से नकली शराब बनाने में काफी पैसा है और खर्च बेहद कम। तब लालच में आकर परिवार के साथ आगरा में रह रहा अनिरुद्ध हरिद्वार आ गया। यहां दोनों मिलकर ये धंधा करने लगे। यूट्यूब से नकली शराब बनाने की ट्रेनिंग ली थी।