फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विधानसभा के विशेष सत्र में वितरित होगा युवा कार्टूनिस्ट लाटी का कैलेंडर, चमकेगा ब्रह्मकमल

Mon, 29 Jan 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पांच से आठ फरवरी तक विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। ऐसे में इस बार विधानसभा में कैलेंडर और ब्रह्मकमल लेबल पिन को निशानी के तौर दिए जाने के लिए यूटीडीबी ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कंचन जदली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा के विशेष सत्र में युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली के कैलेंडर और ब्रह्मकमल लेबल पिन निशानी (सोविनियर) के तौर पर वितरित किए जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने 200-200 कैलेंडर और लेबल पिन खरीदने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


पांच से आठ फरवरी तक विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। ऐसे में इस बार विधानसभा में कैलेंडर और ब्रह्मकमल लेबल पिन को निशानी के तौर दिए जाने के लिए यूटीडीबी ने तैयारी शुरू कर दी है। कंचन ने बताया, जनवरी के अंत में विभाग को कैलेंडर और लेबल पिन सौंपने हैं।

Uttarakhand: पांच से आठ फरवरी तक होगा विधानसभा सत्र, पेश होगा यूसीसी और आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक
विज्ञापन


मूल रूप से कोटद्वार निवासी कंचन बीते कुछ समय से अपने कार्टून के माध्यम से लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराती हैं। वह पहाड़ी कार्टून, चित्रों और गुदगुदाती पंचलाइन से लोगों को अपनी बोली भाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड की संस्कृति को समेटे हुए है लाटी का कैलेंडर

साल-2024 के लिए बनाया गया लाटी का कैलेंडर उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को समेटे हुए है। कंचन ने बताया, कैलेंडर को बनाने के लिए उन्होंने प्रदेश में 12 महीने में होने वाले अलग-अलग त्योहारों व पर्वों पर रिसर्च किया। अपनी रिसर्च को कार्टून में बदल आकर्षक ढंग से कैलेंडर तैयार किया है। इसमें गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार में होने वाले सभी पारंपरिक त्योहारों को जोड़ा गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है लाटी कार्टून

इंस्टाग्राम पर लाटी के करीब 17 हजार फॉलोअर्स हैं। कंचन विशेष दिन पर जब भी कोई कार्टून बनाती हैं तो वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करता है। हाल ही मकर संक्रांति पर बना लाटी के वीडियो को एक लाख से अधिक लोगों ने देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें