फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बदलने वाला है मौसम...पहाड़ों में शीतलहर तो मैदान में कोहरा बढ़ाएगा ठंड, बर्फबारी के भी आसार

Sun, 02 Nov 2025 08:59 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather: चार और पांच नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों में शीतलहर तो मैदानी इलाकों में छाने वाला कोहरा ठंड बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। उधर, पर्वतीय जिलों के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में चार व पांच नवंबर को बर्फबारी होने के आसार है।

विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि चार और पांच नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों हल्की बारिश होने की संभावना है।

जबकि पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड स्थापना उत्सव: 14500 फीट की ऊंचाई पर हुई अल्ट्रा मैराथन, देशभर से पहुंचे 700 धावकों ने दिखाया जज्बा

विज्ञापन

हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार के तापमान की बात करें ताे दून में सुबह से मौसम शुष्क रहा।

धूप खिलने से दिन का सामान्य तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 30.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों का रहा। पर्वतीय जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें