फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: यमुनोत्री में हुई बर्फबारी, सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Fri, 10 Nov 2023 02:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


मौसम का सितम: बर्फबारी से केदारनाथ में माइनस आठ डिग्री पहुंचा पारा, गंगोत्री में जमने लगा नदी-नालों का जल

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

यमुनोत्री में बर्फबारी

यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं,  यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है। बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ी। यमुनोत्री धाम से पुरोहित सुनील उनियाल ने बताया कि धाम में डेढ़ घंटे से बर्फबारी हो रही है। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ में हल्की बर्फबारी, पारा लुढ़ककर 1 डिग्री पहुंचा

बदरीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी हुई। जिससे धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

शुक्रवार दोपहर तक धाम में अच्छी धूप खिली थी, लेकिन शाम करीब चार बजे अचानक मौसम में बदलाव हो गया। पांच बजे धाम में हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद हल्की बर्फबारी भी शुरू हुई। हालांकि बारिश और बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन मौसम बदलने से धाम में शीतलहर चल रही है, जिससे यात्री ठंड से कांपते नजर आ आए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें