फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, आज से तीन दिन तक बंद रहेगा भवाली-क्वारब मार्ग

Thu, 28 Oct 2021 10:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: बदरीनाथ में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में दोपहर बाद जमकर बर्फबारी हुई। यमुनोत्री में भी हल्की बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद राज्य के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। वहीं गुरुवार को भी मौसम साफ बना हुआ है। राजधानी देहरादून और मसूरी सहित राज्य के अधिकतर इलाकों सुबह से चटख धूप खिली रही।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू है। यात्रा जारी है। गुरुवार को गंगोत्री हाईवे कैप्टन ब्रिज के पास स्वारीगाड़ में मलबा व बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे बाद में आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

आज से तीन दिन तक बंद रहेगा भवाली-क्वारब मार्ग
भवाली-क्वारब मार्ग गुरुवार की सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवा के वाहन  संचालित किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। जिला पुलिस के अनुसार सड़क पर आवश्यक कार्य के चलते इस मार्ग को बंद किया गया है। पहाड़ से आने वाले बड़े वाहन रानीखेत-रामनगर होते हुए हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की खूबसूरत वादियां, देखें वीडियो...

पहाड़ की ओर जाने वाले बड़े वाहन रामनगर-रानीखेत होते हुए जा रहे हैँ। सीओ भवाली भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि हल्के वाहनों को वाया भवाली-रामगढ़-मुक्तेश्वर-नथुवाखान-क्वारब होते हुए भेजा और लाया जा रहा है। गौला पुल का संपर्क मार्ग टूटने के कारण हल्द्वानी से चोरगलिया और सितारगंज मार्ग बंद पड़ा है। खैरना से बेतालघाट और काकड़ीघाट से अल्मोड़ा मार्ग भी पूर्णरूप से बंद है।

विज्ञापन

बदरी, केदार और यमुनोत्री में बर्फबारी

बदरीनाथ में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। केदारनाथ में दोपहर बाद जमकर बर्फबारी हुई। बर्फ के कारण शीतलहर चलने से तापमान माइनस 3 तक पहुंच गया। यमुनोत्री में भी हल्की बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।

उत्तराखंड: बदरीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में माइनस तीन डिग्री पहुंचा तापमान, तस्वीरें

प्रशासन ने कराई अलाव की व्यवस्था
बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ने पर प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था करा दी है। धाम की चोटियां बर्फ से ढक हुई हैं। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ समेत चंद्रशिला आदि ऊंचाई वाले स्थानों में भी बर्फबारी हुई है।

यमुनोत्री में भी बर्फबारी का तीर्थयात्रियों ने जमकर आनंद लिया। धाम के पुजारी आशुतोष उनियाल ने बताया कि दोपहर बाद डेढ़ बजे से बर्फबारी हुई जिससे ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें