फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम को हरिद्वार में स्टैंडबाय पर रखा

Mon, 18 Oct 2021 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

Uttarakhand Weather Alert:उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते हरिद्वार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए एनडीआरएफ की एक टीम हरिद्वार में तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद जारी किए गए अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार में एनडीआरएफ की टीम 30 सदस्यीय टीम को तैनात कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम अत्याधुनिक बाढ़-बचाव उपकरण से लैस की गई है। इन टीमों में कुशल गोताखोर-तैराक और मेडिकल स्टाफ मौजूद हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार में भी हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते हरिद्वार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स) की एक 30 सदस्यीय टीम हरिद्वार में तैनात कर दी गई है।

सोमवार की सुबह गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन से निरीक्षक राजकिशोर के नेतृत्व में टीम रोशनाबाद स्थित पुलिसलाइन में पहुंची। टीम अपने साथ रेडियो सेट, सेटेलाइट फोन के अलावा लाइफ जैकेट, मोटर बोट, गोताखोरों के सारे सामान और दूसरे आधुनिक उपकरण लेकर पहुंची है। टीम में कई डीप डाइविंग की ट्रेनिंग लिए जवान भी हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: अधिकतर इलाकों में  मूसलाधार बारिश जारी, बदरीनाथ और यमुनोत्री में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

विज्ञापन

हरिद्वार में फिलहार खतरे वाली कोई बात नहीं

हरिद्वार में भी रविवार से रिमझिम बारिश हो रही है। यहां गंगा का जलस्तर 291 मीटर है। फिलहाल कोई खतरे वाली बात नहीं है। वहीं राज्य के अधिकतर इलाकों में सोमवार को बारिश जारी है। जिससे गंगा नदी के जल स्तर के बढ़ने की आशंका है।

खानपुर व लक्सर क्षेत्र की तरफ लगातार नजर रखी जा रही है। हरिद्वार में फिलहार खतरे वाली कोई बात नहीं है। जिले में बनाया गया आपदा कंट्रोल रूम लगातार नजर बनाए रखे हुए है।
- विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी हरिद्वार

हमारी 30 सदस्यीय टीम हाईअलर्ट के बाद हरिद्वार पहुंची है। टीम को फिलहाल स्टैंडबाय पर रखा गया है। अधिकारियों के आदेश मिलते ही टीम संभावित क्षेत्रों में रवाना हो जाएगी। 
- राजकिशोर, निरीक्षक एनडीआरएफ 8 बटालियन, गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें