हरिद्वार में भी रविवार से रिमझिम बारिश हो रही है। यहां गंगा का जलस्तर 291 मीटर है। फिलहाल कोई खतरे वाली बात नहीं है। वहीं राज्य के अधिकतर इलाकों में सोमवार को बारिश जारी है। जिससे गंगा नदी के जल स्तर के बढ़ने की आशंका है।
खानपुर व लक्सर क्षेत्र की तरफ लगातार नजर रखी जा रही है। हरिद्वार में फिलहार खतरे वाली कोई बात नहीं है। जिले में बनाया गया आपदा कंट्रोल रूम लगातार नजर बनाए रखे हुए है।
- विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी हरिद्वार
हमारी 30 सदस्यीय टीम हाईअलर्ट के बाद हरिद्वार पहुंची है। टीम को फिलहाल स्टैंडबाय पर रखा गया है। अधिकारियों के आदेश मिलते ही टीम संभावित क्षेत्रों में रवाना हो जाएगी।
- राजकिशोर, निरीक्षक एनडीआरएफ 8 बटालियन, गाजियाबाद