फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट, गंगोत्री हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद

Sun, 21 Jul 2024 01:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले दो से तीन दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में रविवार से अगले दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने कुमाऊं के कुछ जिलों के लोगों को दिन के साथ रात में भी ज्यादा सतर्क रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


Kedarnath: बाबा के दर्शन को निकले थे, पहाड़ी से माैत बनकर गिरे बोल्डर, इधर-इधर बिखरे शव, दर्दनाक तस्वीरें

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे बंद

गंगोत्री हाईवे बिशनपुर के पास मलबा व पत्थर आने से बंद हो गया। जिसके चलते दोनों और लंबा जाम लग गया। रास्ते में सैकड़ों कांवडिए और यात्री फंसे रहे। वहीं, दोपहर करीब डेढ़ बजे पैदल यात्रियों के लिए रास्ता खोल दिया गया, लेकिन वाहनों की आवाजाही में अभी समय लगेगा। 

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 54 मार्ग बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 54 मार्ग बंद हो गए। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक राज्य मार्ग बंद हुआ है।

शनिवार को जगह-जगह मलबा आने से कुल 75 मार्ग बंद हुए थे। जबकि पहले से 50 मार्ग बंद थे। कुल बंद 125 मार्गों में से 71 मार्गों को खोल दिया गया है। जबकि वर्तमान में 54 मार्ग बंद हैं। जिसमें चार राज्य मार्ग, तीन मुख्य जिला मार्ग और 47 ग्रामीण मार्ग हैं। बंद मार्गों को खोलने के लिए 52 मशीनें लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें