फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: आज बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद

Fri, 30 Aug 2024 11:25 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/बड़कोट

सार

Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, यमुनोत्री हाईवे भी कई जगहों पर बंद है।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज भी माैसम खराब बना रहेगा। माैसम विभाग ने बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादनू , नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


Chamoli: पगनो गांव में बारिश का कहर...चार मकान और दो गाैशाला जमींदोज, देर रात जान बचाकर भागे ग्रामीण, तस्वीरें

विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे बंद

यमुनोत्री घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश सुबह थमी। बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से बंद है।  जिसके कारण श्रद्धालुओं के वाहन भी जगह-जगह फंसे हुए हैं।

उधर फूलचट्टी जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी के पास पांचवें दिन भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी। इससे जिसके चलते श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। टीम कृष्णा चट्टी के पास बड़े वाहनों के लिए सड़क बनाने में लगी हुई है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें