फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, बदले मौसम ने लोगों को कराया ठंड का अहसास

Mon, 16 Oct 2023 10:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Weather Update: कल 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा तेज शहर के रोड और गलियों में पसर गया । तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है। 

विज्ञापन


उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज  सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गजर्न के साथ बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान
विज्ञापन


मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें