फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CharDham Yatra 2023: एक माह बाद शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी चारधाम यात्रा, इस दिन होंगे बदरी-केदार के कपाट बंद

Mon, 16 Oct 2023 08:22 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दशहरा के दिन बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के मुहूर्त की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक माह बाद चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी। 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। गंगोत्री मंदिर समिति ने 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि तय कर दी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि दशहरा के दिन बदरीनाथ मंदिर परिसर में धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के मुहूर्त की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति शीतकालीन प्रवास के लिए ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। विजयदशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें