चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, बदरी विशाल के दर्शन कर की पूजा अर्चना
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
पढ़ें पूरी खबर
न्याय यात्रा: नारों के बीच कांग्रेस की गुटबाजी, नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, प्रीतम ने संभाला मामला
कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा के दौरान शुक्रवार को मुख्य बाजार में पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पंजाब नेशनल बैंक के समीप आयोजित कार्यक्रम में नेताओं के पहुंचते ही समर्थक अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। दो गुटों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से माहौल गरमा गया। चकराता विधायक प्रीतम सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद यात्रा स्वारना नदी पुल तक निकाली गई।
पढ़ें पूरी खबर
रुद्रपुर: सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत; आरोपी चालक फरार
रुद्रपुर शहर के सितारगंज हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। भांजे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
पढ़ें पूरी खबर