फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केदारनाथ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी और बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Fri, 05 Nov 2021 04:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे ने निराश किया है। वहीं, पिछले 20 दिन से बंद पड़ी गंग नहर में दिवाली की देर रात यूपी सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ दिया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


केदारनाथ में मोदी: गर्भगृह में पूजा कर प्रधानमंत्री ने लिया बाबा का आशीर्वाद, आदि शंकराचार्य की मूर्ति का किया अनावरण
गोवर्धन पूजा के मौके पर आज शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा भी की। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अयोध्या, काशी और मथुरा का जिक्र किया। कहा कि सदियों बाद अब इन शहरों को गौरव वापस मिल रहा है। उन्होंने केदारनाथ आपदा का भी जिक्र किया। इस दौरान वह भावुक हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बड़ी संख्या में मौजूद रहे भक्त
शीतकाल के लिए चार धामों के कपाट बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को गंगोत्री धाम के कपाट विधिविधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान धाम में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- प्रधानमंत्री ने फिर किया निराश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे ने निराश किया है। कांग्रेस ने कहा कि न देवस्थानम बोर्ड पर, न कुमाऊं की आपदा के पैकेज पर, न बेरोजगारों पर और न ग्रीन बोनस पर प्रधानमंत्री ने कोई घोषणा की। पीएम का प्रवचन केवल अपने चुनावी एजेंडे पर केंद्रित रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


केदारनाथ में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री कुछ इस अंदाज में पहुंचे बाबा के धाम, तस्वीरों में देखें उनका दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने दूसरे कार्यकाल में पांचवीं बार केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री के अपने पहले कार्यकाल में वह चार बार केदारनाथ पहुंचे थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरिद्वार: पिछले 20 दिन से बंद पड़ी गंग नहर में दिवाली की रात छोड़ा पानी, यूपी-दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली राहत
पिछले 20 दिन से बंद पड़ी गंग नहर में दिवाली की देर रात यूपी सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ दिया। साफ-सफाई, रंग-रोगन, रजवाहों की मरम्मत, सिल्ट की सफाई आदि कार्यो के लिए दिवाली से 20 दिन पहले यूपी सिंचाई विभाग ने नहर बंद की थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें