फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी और देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Wed, 03 Nov 2021 05:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ राजधानी देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बीच सीएम धामी ने केदारनाथ पहुंचकर निर्माण कार्योें का जायजा लिया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस बार 80 से अधिक आयु वर्ग, दिव्यांग और कोविड संदिग्ध मतदाता अपने घर से ही वोट दे सकेंगे। वहीं, आज नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) के साथ ही हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड: आम आदमी पार्टी हुई मुखर, बोर्ड भंग करवाने को निकाल पैदल मार्च, किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर पार्टी की ओर से प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर कलम से पहला फैसला देवस्थानम बोर्ड भंग करने का किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड पर बवाल: कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम पहुंचे केदारनाथ, लिया बाबा का आशीर्वाद, तस्वीरें
चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग न करने को लेकर हो रहे बवाल के बीच बुधवार को सूबे के मुखिया और उनके मंत्री केदारनाथ धाम पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों की उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ धाम में चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल के साथ बुधवार को केदारनाथ धाम पहुंचे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चारधाम यात्रा: दीपावली के लिए 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया बदरीनाथ धाम, तस्वीरें
दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम को 17 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। एक भक्त की ओर से धाम को फूलों से सजाने की जिम्मेदारी ली गई है। धाम को चारों ओर से फूलों से सजाया गया है। प्रतिवर्ष दीपावली पर बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया जाता है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चुनाव 2022: इस बार मिलेगी नई सुविधा, 80 वर्ष से अधिक आयु वाले घर से दे सकेंगे वोट
प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में इस बार 80 से अधिक आयु वर्ग, दिव्यांग और कोविड संदिग्ध मतदाता अपने घर से ही वोट दे सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि प्रदेश में 80 से अधिक आयु वर्ग के कुल एक लाख 65 हजार 113 मतदाता हैं जबकि 53,900 दिव्यांग मतदाता हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

दिवाली 2021: नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती आज, ऐसे करने से अर्थिक स्थिति होगी ठीक
बुधवार को नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) के साथ ही हनुमान जयंती भी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए यह पर्व नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है।ज्योतिषों के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना चाहिए। इसी दिन हनुमान जयंती भी मनाई जाती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें