मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
सुभारती ट्रस्ट से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मनीष वर्मा के भाई संजीव वर्मा को पुलिस ने देहरादून कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हरिद्वार कुंभ में हुए कोरोना जांच फर्जीवाड़े को लेकर अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
हरिद्वार में अलर्ट: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, तस्वीरें...
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद आज शनिवार को हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: टिहरी-गढ़वाल में फिर दरके पहाड़, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 200 से ज्यादा सड़कें बंद
उत्तराखंड में गुरुवार देर रात से बारिश का दौर जारी है। राजधानी देहरादून और हल्द्वानी में शनिवार को दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
देहरादून: धोखाधड़ी के आरोपी मनीष वर्मा ने पत्नी के साथ कोर्ट में किया सरेंडर, भाई गिरफ्तार
सुभारती ट्रस्ट से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मनीष वर्मा के भाई संजीव वर्मा को पुलिस ने देहरादून कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मनीष वर्मा और उनकी पत्नी ने एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: शरत, मल्लिका और नलवा लैब संचालकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
हरिद्वार कुंभ में सामने आए कोरोना जांच फर्जीवाड़े में दो दिन पहले शासन ने स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया था। इसके बाद अब एसआईटी ने आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में झमाझम बरस रहे मेघ, हरिद्वार में सात सालों में सबसे कम बारिश
झमाझम बारिश ने पर्वतीय जिलों में तबाही मचाई हुई है। कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं भूस्खलन से सड़कों पर आवाजाही बंद है। पहाड़ों की बारिश से गंगा भी उफान पर है। हरिद्वार में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...