कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद का असर उत्तराखंड के भी कई शहरों में देखने केा मिला। वहीं, 15 वर्ष पूर्व सतोपंथ आरोहण के दौरान लापता हुए सेना के जवान के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों की सीमित संख्या व ई-पास की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को केदारघाटी के सभी बाजार बंद रखे गए। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
भारत बंद: उत्तराखंड के यूएस नगर में दिखा खासा असर, हाईवे पर वाहनों को रोका और जबरन बंद कराई दुकान, तस्वीरें
कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद शुरू कर दिया। इस क्रम में उत्तराखंड के कई जिलों में बंद का असर दिखाई दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: 15 साल पहले सतोपंथ आरोहण के दौरान लापता हुआ था जवान, अब पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ भेजा घर
15 वर्ष पूर्व सतोपंथ आरोहण के दौरान लापता हुए सेना के जवान के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है। इससे पूर्व आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पार्थिव शरीर को सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चारधाम यात्रा: ई-पास और यात्रियों की सीमित संख्या को लेकर केदारघाटी बंद, उत्तरकाशी में हुआ प्रदर्शन
चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों की सीमित संख्या व ई-पास की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को केदारघाटी के सभी बाजार बंद हैं। इस दौरान सोनप्रयाग में प्रदर्शन भी होगा। होटल एसोसिएशन के नेतृत्व में आंदोलन में सभी कारोबारी संगठन शामिल हैं। उन्होंने सरकार से ई-पास व्यवस्था को खत्म करने की मांग की है।
उत्तराखंड मौसम: अगले 24 घंटे में पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार, फिलहाल मौसम साफ
पूर्वी, पश्चिमी हवाओं के दबाव के चलते मौसम का मिजाज पिछले कुछ दिनों से बदला दिखायी दे रहा है। राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विश्व पर्यटन दिवस: सैलानियों की नजरों से दूर हैं उत्तराखंड के ये खूबसूरत और अनजाने स्थल, तस्वीरें देख आना चाहेंगे यहां...
विश्व प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री से उत्तराखंड की देश दुनिया में पहचान है। लेकिन यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों की नजरों से दूर हैं। इन पर्यटन स्थलों की खूबसूरती देखते ही बनती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...