फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बिखेरा फैशन का जलवा, रैंप वॉक कर लूट लिया दिल

Mon, 27 Sep 2021 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सिनमिट कम्यूनिकेशन और फैशन वॉक मैनजमेंट की ओर से आयोजित फैशन शो में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के मॉडल्स ने रैंप वॉक कर जलवे दिखाए।
विज्ञापन
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून फैशन शो में बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी डिजाइनर रोहित रॉय की शो स्टॉपर रहीं। सपना ने जैसे ही रैंप वॉक किया सभागार तालियों से गूंज उठा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि फैशन दिल से होता है। अगर हम सकारात्मक सोच रखते हैं तो चेहरे पर अपने आप चमक आ जाती है।

विज्ञापन


विभिन्न राज्यों के मॉडल्स ने रैंप वॉक कर जलवे दिखाए
सिनमिट कम्यूनिकेशन और फैशन वॉक मैनजमेंट की ओर से आयोजित फैशन शो में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के मॉडल्स ने रैंप वॉक कर जलवे दिखाए। कार्यक्रम में डिजाइनर मुकेश दुबे, हैदर अली, फेहद, ऑरिन नायाब, आदिल मिर्जा, तानिया सेन, सुजय दास गुप्ता, समीर बर्मन, नाजिन अली खान के परिधानों ने सबको मंत्रमुग्ध किया।

इस ऑरिन नायाब, आदिल मिर्जा और सुजय दास के डिजाइन आकर्षण का केंद्र रहे। सपना ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि जल्द ही वह बेव सीरीज और फिल्मों में नजर आएंगी। साथ ही कुछ शो हैं जो अक्तूबर से प्रसारित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आना चाहेंगी
उन्होंने उत्तराखंड में शूटिंग के सवाल पर कहा कि निर्माता निर्देशक और सरकार से सीधा संपर्क होने के बाद ही वह उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आना चाहेंगी। किसी बिचौलिए के माध्यम से वह उत्तराखंड में शूटिंग नहीं करेंगी। इस दौरान दर्शकों ने सपना के साथ जमकर सेल्फी भी ली। इस मौके पर आयोजक दलीप सिंधी, राजीव मित्तल, कोरियोग्राफर आकांशा गुप्ता, अजेंद्र गौतम, जैज, हेमंत कालिया मौजूद रहे।

अभी किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होना चाहतीं
डांसर सपना चौधरी ने भाजपा में शामिल होने वाले सवाल पर कहा कि वह अभी किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होना चाहतीं। उनका फोकस अपने काम पर है। बीजेपी और अन्य पार्टियों की ओर से कई ऑफर मिल रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी भी राजनीति पार्टी में नहीं जाना चाहती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें