फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश बंद, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 5 बड़ी खबरें...

Fri, 26 Nov 2021 05:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आईएफएस अफसरों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीकर गुरुवार देर रात के समय खड्डा पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे हरियाणा के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्र नेताओं ने कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन में जाने से रोक दिया।  पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: आईएफएस अफसरों के संक्रमित मिलने के बाद एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश बंद
आईएफएस अफसरों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब अग्रिम आदेशों तक देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। देहरादून में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी में मिड टर्म प्रशिक्षण के लिए बुलाए गए यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के 11 अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी के आसार
प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ भी गिर सकती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरिद्वार: हरियाणा के युवकों की कार से देसी पिस्टल-चाकू बरामद, शराब पीकर मचा रहे थे हुड़दंग
शराब पीकर गुरुवार देर रात के समय खड्डा पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे हरियाणा के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवकों की कार से पुलिस ने देसी पिस्टल व चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

छात्रसंघ चुनाव: गढ़वाल विवि में चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्र, कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन में जाने से रोका
गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्र नेताओं ने शुक्रवार को श्रीनगर परिसर में कर्मचारियों को प्रशासनिक भवन में जाने से रोक दिया। छात्र गेट के आगे बैठ गए। वहीं कर्मचारी गेट खुलने का इंतजार करते रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में आज से पूरे समय के लिए खुले स्कूल, अब तक चार घंटे हो रहे थे संचालित
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब तक मात्र चार घंटे संचालित हो रहे स्कूल आज शुक्रवार से पहले की तरह पूरे समय के लिए खुले। इस संबंध में गुरुवार को उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया था। यह आदेश सरकारी और गैर सरकारी, सभी शिक्षण संस्थाओं पर लागू होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें