फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आतंकी मुठभेड़ में दो जवान शहीद और इस दिन बंद होंगे चारधाम के कपाट, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Fri, 15 Oct 2021 05:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, अगले माह चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन शुक्रवार को देहरादून के पांडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया गया। उधर, थराली विधानसभा से निदर्लीय चुनाव लड़ चुके गुड्डू लाल और यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे किशोरी नंदन डोभाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, गुरुवार शाम ऑपरेशन के दौरान हुए थे घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना के उक्त दोनों जवान गुरुवार शाम हुई आतंकी मुठभेड़ में घायल हुए थे जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: 20 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, विजयादशमी पर घोषित हुई तिथि
चारधाम यात्रा के लिए अब कम समय बचा है। अगले माह चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: पांडालों में विसर्जन से पहले दुर्गा पूजा की धूम, तस्वीरों में देखें सिंदूर खेला की मस्ती
दुर्गा पूजा के आखिरी दिन शुक्रवार को देहरादून के पांडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया गया। सिंदूर खेला और भव्य आरती के साथ दुर्गा पूजा का समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा निकालकर मां के जयकारे लगाए। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड चुनाव 2022: गुड्डू लाल और किशोरी नंदन डोभाल ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता
थराली विधानसभा से निदर्लीय चुनाव लड़ चुके गुड्डू लाल और यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे किशोरी नंदन डोभाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। शुक्रवार को देहरादून में दोनों नेता आप में शामिल हुए। इनके साथ कई अन्य समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हरिद्वार: कनखल में नहीं रुक रहीं घटनाएं, देर रात एक युवक के घर पहुंच कर की हवाई फायरिंग
हरिद्वार के कनखल में फायरिंग की घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक यहां गुरुवार की देर रात एक युवक के घर पहुंच कर दूसरे गुट के युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। कनखल थाने के दो युवा गुटों में रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट के मकान पर फायरिंग कर दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें