फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव 2022: गुड्डू लाल और किशोरी नंदन डोभाल ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

Fri, 15 Oct 2021 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

निदर्लीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके गुड्डू लाल और यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे किशोरी नंदन डोभाल को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थराली विधानसभा से निदर्लीय चुनाव लड़ चुके गुड्डू लाल और यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे किशोरी नंदन डोभाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। शुक्रवार को देहरादून में दोनों नेता आप में शामिल हुए। इनके साथ कई अन्य समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं गुड्डू
गुड्डू लाल को 2017 विधानसभा चुनाव में 7088 वोट मिले थे। गुड्डू लाल ने नंदप्रयाग-घाट डेढ़ लेन सड़क आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। वह क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षशील रहे हैं। गुड्डू लाल जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं डोभाल
किशोरी नंदन डोभाल यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। डोभाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रहे हैं। शुक्रवार को इन सभी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें