फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला और कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Sun, 12 Sep 2021 05:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने 3 बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी की 11वीं बटालियन धारचूला में तैनात हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। वहीं, रविवार को भी उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम के साथ ही गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका: भाजपा में शामिल हुए एक और विधायक, दिल्ली में सीएम भी रहे मौजूद
उत्तराखंड कांग्रेस को एक ओर झटका लगा है। रविवार को दिल्ली में पार्टी के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


देहरादून: तीन बच्चों समेत शक्ति नहर में कूदी महिला, युवकों ने मां और मृत बच्ची को निकाला, दो तेज बहाव में लापता 
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला अपने 3 बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। महिला को स्थानीय युवकों ने निकाल लिया। उन्होंने एक बच्ची को भी बाहर निकाला, लेकिन वह मर चुकी थी। दो बच्चे तेज बहाव में लापता हो गए। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तरकाशी: एसएसबी की 11वीं बटालियन में तैनात हैड कांस्टेबल की हृदय गति रुकने से मौत
एसएसबी की 11वीं बटालियन धारचूला में तैनात हैड कांस्टेबल विजयपाल राणा की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। एसएसबी के जवानों ने धारचूला से सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उत्तरकाशी पहुंचाया।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: मांगें पूरी न होने से ऊर्जा निगमों के हड़ताली कर्मचारियों में रोष, स्विच ऑफ किए मोबाइल
14 सूत्री मांगों के समर्थन में तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों ने शनिवार शाम पांच बजे से अपने सरकारी मोबाइल ऑफ कर दिए हैं। जो अगले दिन दस बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा छह अक्तूबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: आज प्रदेश के साथ ही देहरादून में बारिश की चेतावनी, लेकिन फिलहाल मौसम साफ
रविवार को भी उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम के साथ ही गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,  बागेश्वर, पिथौरागढ़, जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें