फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कर्नल कोठियाल ने सरकार पर बोला हमला और नगर निगम में सीएम का 'छापा' , पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Tue, 07 Sep 2021 06:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी से सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं आज सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक देहरादून नगर निगम पहुंच गए और काम के बारे में जानकारी ली। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश ने फिर से परेशानी बढ़ा दी है। ऋषिकेश में बारिश के बाद जाखन नदी पर बना पुल ढह गया। वहीं, मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश के रक्षा संस्थानों के निजीकरण को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


ऋषिकेश-देहरादून हाईवे: जाखन नदी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, वैकल्पिक मार्ग का आधे से ज्यादा हिस्सा बहा, तस्वीरें...
ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर रानीपोखरी में जाखन नदी ने मंगलवार सुबह एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया। हाल ही में नदी पर बना मोटर पुल ढहने से हाईवे पर आवागमन की परेशानी बनी हुई थी, वहीं, अब तेज बारिश में वैकल्पिक मार्ग का 300 मीटर से ज्यादा हिस्सा भी बह गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


उत्तराखंड: टिफिन और बंदूक लेकर चौकीदार की नौकरी करने पहुंचे 'आप' के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल
आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार (सेनि.) कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को हाथ में लंच बॉक्स और बंदूक लेकर चौकीदार की नौकरी ज्वाइन करने सचिवालय पहुंचे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को देहरादून नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। सीएम को अचानक कार्यालय में देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएम ने सभी कक्षाों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे समेत करीब 126 सड़कें बंद
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। सोमवार देर रात प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। मसूरी में भी बारिश के बाद कोहरा छाया हुआ है। वहीं, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश के आसार हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: रक्षा संस्थानों का नहीं होगा निजीकरण, फैलाई जा रही अफवाह- अजय भट्ट
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश के रक्षा संस्थानों के निजीकरण को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। सरकार जो एक्ट लाई है, उसके तहत केवल 41 रक्षा संस्थानों को सात डिफेंस पीएसयू के अधीन किया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें