पीएम मोदी की कैबिनेट में उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अजय भट्ट को भी जगह मिली है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार वर्ष 1958 में फिल्म मधुमति की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे। वहीं, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद अजय भट्ट को भी पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं, अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
मंत्रिमंडल विस्तारः पीएम मोदी की कैबिनेट में उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट को मिली जगह, जानें उनके बारे में खास बातें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोक सभा सांसद अजय भट्ट को भी जगह मिली है। जानकारी के अनुसार, आज शाम 6 बजे सांसद अजय भट्ट भी सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तारः शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों के चलते दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
यादों में दिलीप कुमार: 'मधुमति' की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे दिलीप कुमार, ये दो मशहूर गीत हुए थे शूट
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार वर्ष 1958 में फिल्म मधुमति की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे। लगभग छह हफ्ते तक यहां रहे। इस दौरान उन्होंने घोड़ाखाल स्थित चीड़ के जंगलों के बीच फिल्म के दो प्रमुख गीत 'सुहाना सफर और यह मौसम हंसी' और 'दैया रे दैया चढ़ गयो पापी बिछुआ' का फिल्मांकन किया।
कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध: जलाभिषेक के लिए कांवड़ की बजाय टैंकरों से ले जा सकते हैं गंगा जल
कांवड़ यात्रा प्रतिबंध होने पर जलाभिषेक के लिए बैठक में एक विशेष विकल्प पर भी विचार किया गया है। इसके तहत क्षेत्र विशेष के लोग टैंकर से गंगाजल ले जा सकते हैं। इस टैंकर से जल लेकर स्थानीय मंदिरों में जलाभिषेक किया जा सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम अपडेटः नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश के आसार
नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ ही तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में भी कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...