फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरिद्वार में पितृ अमावस्या पर उमड़ी भीड़ और पीएम मोदी को दौरे को लेकर तैयारियां तेज, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Wed, 06 Oct 2021 05:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एम्स ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, आज पितृ अमावस्या पर तीर्थनगरी हरिद्वार, ऋषिकेश में गंगा स्नान और तपर्ण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पास सेना का जवान बनकर घूम रहे बहरूपिये को आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिफ्तार किया है। उधर, हल्द्वानी में नग्नावस्था में एक युवती की लाश मिली है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


पितृ अमावस्या: हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़, हरकी पैड़ी सहित श्रद्धालुओं से खचा-खच भरे गंगा घाट, तस्वीरें
पितृ अमावस्या पर तीर्थनगरी हरिद्वार, ऋषिकेश में गंगा स्नान और तपर्ण के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। हरकी पैड़ी सहित हर गंगा घाट भक्तों से गुलजार रहे। बुधवार को तड़के से ही स्नान और पितृ तर्पण का दौर जारी हो गया था। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन


पीएम मोदी का ऋषिकेश दौरा: गुरुवार को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सीएम पहुंचे एम्स, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
एम्स ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए एम्स प्रशासन और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: आईएमए के पास सेना का जवान बनकर घूम रहा था बहरूपिया, इंटेलिजेंस और पुलिस ने किया गिफ्तार
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पास सेना का जवान बनकर घूम रहे बहरूपिये सुनील को आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिफ्तार किया है। आईएमए के पास के गिरफ्तार हुए बहरूपिये ने विंग कमांडर अभिनंदन जैसी मूछें रखी हुई हैं। 
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: नग्नावस्था में मिली 16 साल की युवती की लाश, 29 सितंबर से थी लापता, दो युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार को नग्नावस्था में एक युवती की लाश मिली है। युवती की उम्र 16 साल बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका विगत 29 सितंबर से लापता थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: देहरादून में यूजेवीएनएल ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे भाकियू (तोमर) के किसान, एमडी की गाड़ी को रोका
राजधानी देहरादून में बल्लीवाला चौक के समीप स्थित उज्जवल यूजेवीएन (उत्तराखंड जल विद्युत निगम) लिमिटेड के कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व सदस्य धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूजेवीएनएल के एमडी की गाड़ी को रोक ली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें