फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आईएमए के पास सेना का जवान बनकर घूम रहा था बहरूपिया, इंटेलिजेंस और पुलिस ने किया गिफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 04:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सामने आया है कि दिल्ली, जोशीमठ और देहरादून में खुद को सेना का जवान बताने वाले इस युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी।
विज्ञापन
आरोपी सुनील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पास सेना का जवान बनकर घूम रहे बहरूपिये सुनील को आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिफ्तार किया है।
विज्ञापन


मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से थी नजर
आईएमए के पास के गिरफ्तार हुए बहरूपिये ने विंग कमांडर अभिनंदन जैसी मूछें रखी हुई हैं। बताया गया कि दिल्ली, जोशीमठ और देहरादून में खुद को सेना का जवान बताने वाले इस युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी।

फर्जी भर्ती करवाने वाले गिरोह से जुड़े आरोपी के तार
उक्त युवक के पास से फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी और कई बटालियनों की टोपी के साथ विभिन्न दस्तावेज बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी के तार फर्जी भर्ती करवाने वाले गिरोह से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


आरोपी का नाम सुनील है और वह मूल रूप से हनुमानगढ़, राजस्थान का रहने वाला है। सुनील आईएमए और अन्य आर्मी इलाकों के आसपास घूमकर युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देता था।

अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आर्मी इंटेलिजेंस ने आरोपी से कई घंटों पूछताछ की। जिसमें गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली। जिसके बाद टीम जौलीग्रांट इलाके में सक्रिय बहरूपियों के बारे में मिले इनपुट पर कार्रवाई करने के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें