टोक्यो पैरालंपिक में मनोज सरकार द्वारा शानदार प्रदर्शन के लिए ग्राफिक एरा विवि ने उन्हें 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, नोएडा से ऋषिकेश आए के दो पर्यटक गंगा में डूब गए। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रविवार को तीसरे दिन हल्द्वानी में निकाली गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। वहीं, मुजफ्फरनगर में होने वाली किसानों की महापंचायत में रुड़की से सैकड़ों किसान भी रवाना हुए। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: ऋषिकेश में नोएडा की एंड्राइड कंपनी हेड सहित दो पर्यटक गंगा में डूबे, हरिद्वार में गंगनहर में गिरा वाहन, तस्वीरें
वीकेंड पर ऋषिकेश में नोएडा के दो पर्यटक डूब गए। वहीं हरिद्वार में गंगनहर में पानीपत के पर्यटकों का वाहन गिर गया। ऋषिकेश में हुए हादसे में दोनों पर्यटक लापता हो गए हैं और हरिद्वार में हुई दुर्घटना में एक की मौत हो गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
रुड़की: मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हंगामा, शिलापट्ट पर विधायक का नाम मिटाकर लिखा मेयर का नाम
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति अनावरण और लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थक और नामित पार्षद सतीश शर्मा ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मेयर गौरव गोयल से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
टोक्यो पैरालंपिक: बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार को ग्राफिक एरा देगा 11 लाख
उत्तराखंड के खिलाड़ी मनोज सरकार द्वारा पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए ग्राफिक एरा विवि ने उन्हें 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। रुद्रपुर के मनोज सरकार को पैरालंपिक में कांस्य मैडल जीतने पर ग्राफिक एरा ने यह घोषणा की है।
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा: हल्द्वानी में निकली भव्य रैली, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया लोगों का अभिवादन
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रविवार को तीसरे दिन हल्द्वानी में निकाली गई। कालाढूंगी रोड स्थित निजी बरात घर से परिवर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
महापंचायत: उत्तराखंड के किसानों ने भी भरी हुंकार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों से किया मुजफ्फरनगर कूच
किसानों की बैठक में मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में रविवार को रुड़की से सैकड़ों किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...