प्रदेश में अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने वाले सभी यात्रियों की शत-प्रतिशत कोरोना जांच की जाएगी। वहीं, उत्तराखंड का लाल आज जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया है। उधर, प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है। पढ़ें प्रदेश की कुछ और बड़ी खबरें...
उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल मनदीप सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नमन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मनदीप सिंह (23) ने सरहद पर फर्ज निभाते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती गांव सकनोली, चौबट्टाखाल निवासी मनदीप सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हो गए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड मौसम अपडेट : देहरादून समेत पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा जिले में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : कोविड के नये वैरिएंट के चलते इन तीन राज्यों से आने वाले यात्रियों की सख्ती से होगी कोरोना जांच
महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश से हवाई जहाज के जरिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने वाले सभी यात्रियों की शत-प्रतिशत कोरोना जांच की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, चारधाम यात्रा और तीसरी लहर की तैयारियों पर हो सकते हैं निर्णय
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अचानक प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कोविड महामारी की तीसरी लहर और चारधाम यात्रा पर उच्च न्यायालय के हाल ही में दिए गए निर्देशों के क्रम में यह बैठक बुलाई गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड : ग्रामीणों ने भीगी आंखों से गाजे-बाजे के बीच दी अपने खेतों को अंतिम विदाई, क्या है पूरा मामला तस्वीरों में देखें...
उत्तराखंड के गोपेश्वर में सौकोट गांव के ये खेत इनसे पीढ़ियों से जुड़े हुए थे। इन खेतों का अन्न खाकर वे पले-बढ़े थे। इनकी माटी की खुशबू उनकी रग-रग में बसी थी। इनसे जुदाई की कभी कल्पना भी नहीं की थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...