फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Accident: दुवाकोटी के पास हादसा, खाई में गिरी टाटा सूमो, चार सवारियों की मौत, 13 लोग घायल

Sun, 31 Mar 2024 11:35 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Uttarakhand Accident News:  टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में 17 लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजा से चंबा आ रही ओवरलोड टाटा सूमो दुवाकोटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में चालक समेत 17 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो संख्या यूके 07 टीए-0530 रविवार गजा से चंबा के लिए निकली थी। गजा-डांडाचली मोटर मार्ग पर सुबह 9.30 बजे के करीब दुवाकोटी के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। यात्रियों के अनुसार, चालक वाहन काफी तेज चला रहा था। दुवाकोटी के पास अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के लोग, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। उन्होंने घायलों को 108 सेवा और निजी वाहनों से गजा अस्पताल पहुंचाया। 

Uttarakhand: कोटद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, खराब ट्रक को लोड कर रहे मजदूों को डंपर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

इन्होंने तोड़ा दम

गजा के तहसीलदार विनोद प्रसाद तिवारी ने बताया कि इस दुर्घटना में धर्मवीर असवाल (46) पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम कठूड, रीतिका (20) निवासी ग्राम अमसारीगांव पुत्री दीपा सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल जगवीर सिंह (42) पुत्र रतन सिंह निवासी थंयूल ने नरेंद्रनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान गौतम  (20) पुत्र सुभाष चंद्र खंडूरी निवासी ग्राम गजोली भटवाड़ी उत्तरकाशी की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में थीं क्षमता से ज्यादा सवारियां 

वहीं, दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। टाटा सुमो में नियमानुसार 10 सवारियां बैठाई जा सकती हैं, लेकिन इसमें चालक समेत 17 लोग बैठे थे। तहसीलदार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में लोगों ने दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया है। मृतकों की पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। 

ये हुए दुर्घटना में घायल 

वंश (9), सृष्टी (11) पुत्र-पुत्री अनिल सजवाण, प्रकाशी देवी (35) पत्नी अनिल सजवाण निवासी ग्राम खांड, पूजा देवी (21) पत्नी विकास पांडेय, विकास पांडेय (28) पुत्र सत्या प्रसाद, अदिति (2) पुत्री विकास पांडेय निवासी ग्राम मठियाली जाखणीधार, साक्षी (19) पुत्री खुशीराम ग्राम पाली गजा, विमला देवी (28) बबलू , ऋषिका (2) पुत्री बबलू निवासी ग्राम मंजगांव सकलाना, दीपा देवी (65) पत्नी कुंदन लाल निवासी पलोगी गजा, कलावती देवी (60) पत्नी सुभाष चंद्र खंडूरी, राजेश पंवार (40) पुत्र बैसाख सिंह निवासी ग्राम नवागर टिहरी, वाहन चालक विरेंद्र सिंह पुंडीर (52) पुत्र शंकर सिंह निवासी फलसारी गजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें