फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सम्मान यात्रा: 18 अक्तूबर को देहरादून से गढ़वाल और कुमाऊं के लिए रवाना होंगे रथ

Sat, 16 Oct 2021 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा 21अक्तूबर को चमोली के सवाड व 24 अक्तूबर को मुनाकोट पिथौरागढ़ से शुरू होगी। 
विज्ञापन
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में शहीद सम्मान यात्रा तैयारी को लेकर बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के लिए 18 अक्तूबर को देहरादून से गढ़वाल एवं कुमाऊं के लिए एक-एक रथ रवाना होंगा। गढ़वाल में 21 अक्तूबर को चमोली के सवाड एवं 24 अक्तूबर को कुमाऊं में मुनाकोट पिथौरागढ़ से यात्रा शुरू होगी। 
विज्ञापन


यात्रा संबंधी सभी तैयारियों को जल्द पूरा कर लिया जाए
सैनिक कल्याण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा संबंधी सभी तैयारियों को जल्द पूरा कर लिया जाए। यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के लिए 17 अक्तूबर को वह खुद भी सवाड़ जा रहे हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि चमोली में सांसद अजय भट्ट एवं मुनाकोट पिथौरागढ़ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यात्रा का शुभारंभ करेंगे। बैठक में मंत्री ने सैन्यधाम के निर्माण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सैनिक कल्याण निदेशक मेजर योगेंद्र यादव, उप निदेशक ले. कर्नल बीएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें