फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी में कॉलेज से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पत्थर से किए वार

Thu, 22 Oct 2020 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • कॉलेज से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लौट रही थी घर, स्थिति गंभीर
  • चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र का मामला, बेस अस्पताल कोटद्वार किया रेफर
  • पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस में दी तहरीर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


छात्रा को बेस अस्पताल कोटद्वार भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता ने राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा अनुसूचित जाति की है। चौबट्टाखाल तहसील में विगत बुधवार को छात्रा (21) महाविद्यालय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर घर लौट रही थी।

छात्रा के पिता ने तहरीर में बताया कि महाविद्यालय से लौटते हुए लटबो गांव के समीप बस स्टैंड पर एक अज्ञात युवक उसकी बेटी को जबरन खींचकर सड़क से नीचे झाड़ियों की ओर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती

छात्रा के विरोध करने पर आरोपी युवक ने छात्रा के सिर पर पत्थर से वार किया, जिसमें छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद युवक भाग गया। घायल छात्रा किसी तरह बस स्टैंड तक पहुंची।

यहां महाविद्यालय के स्टाफ ने उसे देखा और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसके गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। अब उसका बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है।

राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित छात्रा के पिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें