दंपती का विवाह चार माह पहले हुआ था। महिला ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी जगदीश नाथ उसके पास आया और बोला कि यह वार्ड पुरुषों का है, लिहाजा उसे महिला वार्ड में जाना होगा।
इस पर महिला दूसरे भवन में चली गई। लेकिन वहां पर कोई नहीं था। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मी जगदीश उससे छेड़छाड़ करने लगा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की। महिला किसी तरह वहां से भागकर नीचे आई।
सूचना पर महिला के गांव से बड़ी संख्या में लोग क्वारंटीन सेंटर पहुंच गए। एसडीएम ने महिला के बयान लिए।