अक्तूबर 2018 में पहली बार सरकार ने निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने को निवेश सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन पर सरकार ने लगभग 26 करोड़ रुपये खर्च किए थे। साथ ही 1.24 करोड़ के पूंजी निवेश के प्रस्तावों पर एमओयू किया था। अब तक 26 हजार करोड़ से अधिक लागत के औद्योगिक निवेश की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।
6951 एकड़ भूमि उद्योगों को आवंटित
राज्य अवस्थापना औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) के माध्यम से प्रदेश में विकसित औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 9611 एकड़ जमीन है। इसमें से उद्योगों को 6951 एकड़ आवंटित की गई। वर्तमान में सिडकुल के पास करीब 2660 एकड़ भूमि शेष है। जो नए उद्योगों को आवंटित की जाएगी।
प्रदेश में औद्योगिक पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। निवेश सम्मेलन के 538 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। निवेशकों के साथ ही प्रोत्साहित किया जा रहा है।
-सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग