भंडारी के मुताबिक, कार्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में प्रदेश मुख्यालय से वे सीधे कनेक्ट हो सकें और जब चाहे संवाद स्थापित किया जा सके।
23 जून से शुरू हुआ वर्चुअल रैलियों का अभियान पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए है। पार्टी के नेता केंद्र और राज्य सरकार के अहम फैसलों, उपलब्धियों, कोविड-19 महामारी से निपटने की रणनीतियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
ताकि जब कार्यकर्ता जनता से संवाद करें तो उसके पास सभी सवालों के जवाब हों। दूसरे चरण में पार्टी जन संवाद के लिए वर्चुअल रैलियां करेगी। चरणबद्ध ढंग से होने वाली ये वर्चुअल रैलियां प्रदेश, जिला व मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों द्वारा की जाएंगी।
भाजपा एक बड़ा संगठन है। वर्ष भर पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां चलती रहती हैं। इसके लिए बाकायदा एक वार्षिक कार्ययोजना तैयार होती है। इसके अलावा समसामयिक विषयों पर भी पार्टी कार्यक्रम बनाती है। कोविड-19 महामारी की वजह से पार्टी ने वर्चुअल माध्यम को चुना है। वर्चुअल रैलियों, बैठकों, संवादों और कांफ्रेंस का यह सिलसिला निरंतर जारी रहने वाला है।
- डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा