कनखल निवासी ममता सैनी के मुताबिक सब्जियां महंगी होने से रसोई का बजट बिगड़ गया था। किलो में खरीदी जाने वाली सब्जियां पाव भर लेकर काम चलाना पड़ा। सब्जियों की जगह दाल से काम चलाना पड़ा। अब जाकर कुछ राहत मिली है।
ज्वालापुर के सब्जी विक्रेता अशोक कुमार बताते हैं कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में शादियों के मुहूर्त कम हैं। जिससे सब्जियों का भाव कम हुआ है। बाहरी मंडियों से सब्जियों की आवक बरकरार है, लेकिन खपत कम होने से अधिकतर सब्जियों की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक कमी आई है।
हरिद्वार में सब्जियों के भाव प्रति किलोग्राम रुपये में
सब्जियां- हफ्ते भर पहले-अब
टमाटर-80-60
प्याज-50-40
गोभी-80-60
मटर-140-120
कद्दू-40-30
बैगन-40-30
करेला-45-40
शिमला मिर्च-100-60
लौकी-40-30
पत्ता गोभी-40-30
गाजर-80-40
आलू-30-25