फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कालसी की छिबरौ जलविद्युत टनल के काम कर रहे दो मजदूर लापता, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 18 Jul 2021 04:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालसी

सार

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह से उत्तराखंड जल विद्युत निगम द्वारा संचालित छिबरौ पावर हाउस की टनल के अंदर स्थित टरबाइन पर कुछ मजदूर पेंटिंग का कार्य कर रहे थे। शाम के वक्त पेंट की तेज गंध के कारण कार्य कर रहे मजदूरों को कुछ नशे का आभास हुआ। 
विज्ञापन
chibro power house - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले के कालसी में छिबरौ जलविद्युत गृह की टनल में काम कर रहे दो मजदूर लापता हो गए हैं। दोनों के लापता होने की सूचना रविवार की सुबह पता चली। जिसके बाद हड़कंप मच गया। लापता मजदूरों की ढूंढ-खोज के लिए परिजन और स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थेपाराम पुत्र शोभाराम निवासी थेपाराम पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम सराडी, थाना कालसी जिला देहरादून उम्र करीब 40 वर्ष और सीताराम पुत्र जिणीया निवासी ग्राम कलेथा, थाना पुरूवाला, जिला सिरमौर,  हिमाचल प्रदेश उम्र करीब 45 वर्ष शनिवार को छिबरौ टनल में प्रातः आठ बजे अपनी ड्यूटी पर गये थे।

उनके साथी शाम को वापय आ गये थे, परन्तु उक्त दोनों मजदूर वापस नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह से उत्तराखंड जल विद्युत निगम द्वारा संचालित छिबरौ पावर हाउस की टनल के अंदर स्थित टरबाइन पर कुछ मजदूर पेंटिंग का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


शाम के वक्त पेंट की तेज गंध के कारण कार्य कर रहे मजदूरों को कुछ नशे का आभास हुआ। जिसके पश्चात कुछ मजदूर अपनी ड्यूटी पूर्ण कर बाहर निकल कर चले गए, परंतु उपरोक्त दो मजदूर अपना कार्य करते रहे, इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया कि उपरोक्त मजदूर बाहर नहीं आए।

रविवार की सुबह जब अन्य साथी मजदूर वहां पहुंचे तो उन्होंने उपरोक्त दो मजदूरों के बारे में बताया कि यह लोग कल शाम जब हम ड्यूटी पूर्ण करने के बाद अपने अपने घर चले गए थे तब तक  कार्य कर रहे थे। मौके पर जलविद्युत गृह के अधिकारी तथा कालसी थाना पुलिस मौजूद हैं। जानकारी के बाद मजदूरों परिजनों और स्थानीय लोगों ने लापता लोगों की खोजबीन करने के लिए हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें