फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में तैनात होगा हेलीकॉप्टर, एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ा 

Sun, 18 Jul 2021 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में दो माह के लिए हेलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत कार्यों के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर तैनात करने के लिए स्वीकृति दे दी है। वहीं मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस इंटर्न का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ में दो माह के लिए हेलीकॉप्टर तैनाती
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में दो माह के लिए हेलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जब हेलीकॉप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए। परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकॉप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत न हो।  
विज्ञापन


आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार रुपये की किराये की दर को मंजूरी दी है। इस हेलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिए पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न के मानदेय में वृद्धि
राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न के मानदेय में वृद्धि की गई है। वर्तमान मानदेय की दर रुपये 7500/- प्रतिमाह से बढ़ाकर रुपये 17,000/- किये जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने तथा पीड़ितों को त्वरित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में हमारे चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें