फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मियों का 27 जुलाई से हड़ताल का एलान

Thu, 15 Jul 2021 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि चार सालों से ऊर्जा निगम के कर्मचारी एसीपी की पुरानी व्यवस्था और उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिकों के नियमितिकरण, समान काम के लिए समान वेतन की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
हड़ताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों ने 27 जुलाई की मध्य रात्रि से हड़ताल का एलान कर दिया है। इस आंदोलन के तहत बुधवार को कर्मचारियों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) मुख्यालय उज्ज्वल भवन में गेट मीटिंग कर कर्मचारियों को एकजुट किया। 

विज्ञापन


विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि चार सालों से ऊर्जा निगम के कर्मचारी एसीपी की पुरानी व्यवस्था और उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के माध्यम से तैनात कार्मिकों के नियमितिकरण, समान काम के लिए समान वेतन की मांग करते आ रहे हैं। वर्ष 2017 में जब ऊर्जा निगम के कार्मिक आंदोलन कर रहे थे, तब 22 दिसंबर 2017 को कार्मिकों के संगठनों तथा सरकार के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ था। लेकिन आज तक उस समझौते पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

ऊर्जा निगम के कार्मिक इस बात से क्षुब्ध हैं कि सातवें वेतन आयोग में उनकी पुरानी चली आ रही 9-5-5 की एसीपी व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। जो कि उन्हें उत्तर प्रदेश के समय से ही मिल रही थी। यही नहीं पे-मैट्रिक्स में भी छेड़छाड़ की गई है। इससे पहले कार्मिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन तथा कोविड के कारण जनहित को देखते हुए दिनांक 27 मई की हड़ताल स्थगित की थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मोर्चा के आह्वान पर राज्य के तीनों ऊर्जा निगमों के कार्मिकों ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के मुख्यालय उज्जवल भवन पर गेट मीटिंग का आयोजन किया। सभा में मोर्चा के सह संयोजक राकेश शर्मा, विनोद ध्यानी, केहर सिंह, अमित रंजन, कार्तिकेय दुबे, आनंद सिंह रावत, विवेक कुमार, रोहित कुमार, भानु प्रकाश जोशी, मोहम्मद अनीस, भगवती प्रसाद, विनोद कवि ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की कोई सुनने वाला नहीं है।

20 जुलाई को एक दिन का सत्याग्रह
मोर्चा द्वारा राज्य में अगले तीन दिन तक गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 20 जुलाई को ऊर्जा भवन पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया जाएगा। मोर्चा संयोजक इंसारुल हक ने शासन से अपील की तत्काल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा 27 जुलाई की प्रथम पाली से तीनों ऊर्जा निगम में संपूर्ण हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


यह है आंदोलन का कार्यक्रम
15 जुलाई : यूपीसीएल मुख्यालय पर गेट मीटिंग ओर मुख्य कार्यक्रम। अन्य सभी साइटों पर भी गेट मीटिंग होगी।
16 जुलाई : पिटकुल मुख्यालय पर मुख्य गेट मीटिंग होगी। प्रदेश में अन्य जगहों पर भी गेट मीटिंग होगी।
20 जुलाई : ऊर्जा भवन पर एक दिवसीय सत्याग्रह होगा।
27 जुलाई : मध्य रात्रि से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें