फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol, Diesel Prices 15 July: देहरादून में आज इतने में मिल रहा पेट्रोल और डीजल

Thu, 15 Jul 2021 09:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उउत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार 15 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ इस प्रकार हैं।

विज्ञापन


शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 97.85 - 90.57

ऐसे जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार कीर घेराबंदी शुरू की
वहीं ऋषिकेश में पेट्रोल और डीजल के बेतहाशा बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार कीर घेराबंदी शुरू कर दी है। हरिद्वार रोड स्थित पेट्रोल- डीजल पंप पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


हस्ताक्षर अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय धीमान ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों के चलते आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दामों मामूली बढ़ोत्तरी पर भी भाजपा हल्ला काटने लगती थी। लेकिन आज महंगाई चरम पर है। बावजूद इसके भाजपा के मंत्री और नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। अजय धीमान ने कहा कि बढ़ती महंगाई के साथ पहले प्रदेश और फिर केंद्र में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है। वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता विवेक तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान भाजपा नेता महंगाई का हवाला देते हुए आए दिन प्रदर्शन करते थे।

भाजपा ने दवा किया था उनकी सरकार बनने पर महंगाई को काबू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। लेकिन भाजपा शासनकाल में महंगाई बेकाबू होती जा रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई का खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतने को तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पेट्रोल-डीजल पंप पर वाहनों में तेल भराने के लिए आने वाले 275 ग्राहकों ने विरोध पत्र पर हस्ताक्षर किए। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव एनएसयूआई सन्नी प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई कांग्रेस शिवा सिंह, नीरज चौहान, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान, इमरान सैफी गौतम कुमार, मनप्रीत सिंह, चंद्रमोहन तिवारी, हिमांशु कश्यप, शुभम सारस्वत, बुरान अली, कृष्णा राजभर, प्रदीप थपलियाल, अतुल जोशी, यश अरोड़ा, शुभम मलिक, अभिषेक पारस आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें