फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लोगों के विरोध के बीच जलविद्युत परियोजना के तहत टीएचडीसी ने हाट गांव में किया ध्वस्तीकरण

Wed, 22 Sep 2021 12:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर

सार

गोपेश्वर के हाट गांव में करीब छह मकानों का ध्वस्तीकरण होना है। 444 वाट की पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के तहत यह ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
हाट गांव में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों के विरोध के बीच टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (पूर्व नाम टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) ने गोपेश्वर के हाट गांव में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को यह कार्रवाई की गई। इस दौरान विरोध करने पर कुछ लोगों को पुलिस पकड़कर ले गई। 

विज्ञापन


ध्वस्तीकरण को देखते हुए पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। विरोध करने वाली महिलाओं को भी पुलिस वहां से कहीं और ले गई है। हाट गांव में करीब छह मकानों का ध्वस्तीकरण होना है। 444 वाट की पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के तहत यह ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले 20 अगस्त को भी टीएचडीसी द्वारा ध्वस्तीकरण का प्रयास किया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसके चलते कार्रवाई रोक दी गई थी। हाट गांव के ग्रामीण कुछ मांगों को पूरी करने के बाद विस्थापन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें