फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जमीन के अंदर से तीन दिन से निकल रहा धुएं का गुबार, खोदाई की तो अंदर देखकर हैरत में पड़े लोग

Wed, 01 May 2024 10:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

Uttarakhand News: सिलोडी मोटर मार्ग पर सड़क के किनारे पिछले दो-तीन दिन से जमीन से धुआं निकल रहा था। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में थे।
विज्ञापन
जमीनसे निकल रहा धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में नारायणबगड़ ब्लाॅक के सिलोड़ी और चिड़िंगा गांव के बीच जंगल में जमीन से पिछले तीन दिन से धुआं उठ रहा है। अचानक जमीन से धुआं उठता देख ग्रामीणों में दहशत थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उस स्थान पर खोदाई की। बताया जा रहा है कि सूखे पेड़ में आग लगने के कारण यह धुआं उठ रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिलोडी मोटर मार्ग पर सड़क के किनारे पिछले दो-तीन दिन से जमीन से धुआं निकल रहा था। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में थे। बुधवार को उन्होंने इसकी सूचना ब्लाॅक प्रमुख और प्रशासन को दी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खोदाई की।

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, बदरीनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश औलिया ने बताया कि यहां कोई बड़ा पेड़ टूटा होग जो मलबे में दबकर भूमिगत हो चुका था। उसमें आग लगने से वह भूमि के भीतर ही जल रहा था। जिसका धुआं जमीन में एक जगह से गुबार की तरह निकल रहा है। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल दीपक नेगी, ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, जसपाल सिंह, कुंवर सिंह, रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें