फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पौड़ी के बीरोंखाल में मंगलवार देर रात हुआ सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत

Wed, 17 Jun 2020 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड में पौड़ी के बीरोंखाल ब्लॉक में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा भेजा गया है।

विज्ञापन


जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार कल देर रात मारुति सुजुकी में 04 लोग सवार होकर पोखरा से मतगल की ओर जा रहे थे। पोखड़ा और मतगल के बीच में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिसमें सवार 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा ले जाया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। मरने वालों में प्रीतम सिंह निवासी पोखरा, अनूप सिंह निवासी मतगल शामिल हैं, जबकि गंभीर रूप से घायलों में प्रेम सिंह और कृपाल सिंह दोनों ही मतगल के बताए जा रहे हैं। घटना किन कारणों से हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें