फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड बैठक: जोशीमठ में स्थापित होगा वेद अध्ययन केंद्र, चारधामों के गर्भगृह से नहीं होगा लाइव प्रसारण

Fri, 16 Jul 2021 08:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से चारधामों के गर्भगृह से लाइव प्रसारण न करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
चारधाम देवस्थानम बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चार धाम(बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) के गर्भगृहों से पूजा और आरती का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से चारधामों के गर्भगृह से लाइव प्रसारण न करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि कोविड महामारी से चारधाम यात्रा बंद होने के कारण चारों धामों में लाइव प्रसारण की तैयारी चल रही थी। जिससे देश दुनिया के श्रद्धालु घर बैठे ही मंदिर के दर्शन कर सके। तीर्थ पुरोहित भी लाइव प्रसारण का विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड: बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों ने निकाली रैली, पुतला फूंककर जताया विरोध, तस्वीरें... 

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की बैठक में कई महत्वूर्ण निर्णय लिए गए। चमोली जिले के जोशीमठ में बदरीनाथ वेद वेदांग स्नात्तकोतर संस्कृत महाविद्यालय की अध्ययन वाली भूमि पर वेद अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया। केदारनाथ धाम में पूजा व यात्रा व्यवस्था के सफल संचालन के लिए मास्टर प्लान के अनुसार आधारभूत ढांचे का निर्माण कार्य करने के लिए कंसलटेंट रखने पर बोर्ड ने सहमति दी है। 
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधामों में पुरानी परंपराएं चलती रहेंगी। सरकार का कार्य मंदिर की आंतरिक व्यवस्थाओं पर अधिकार करना नहीं है। तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सहयोग करना है। सरकार का मकसद मंदिर परिसरों में सुविधाओं के विकास में सहयोगी बनना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोगों से वार्ता भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा संचालित न होने की दशा में आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दिए जाने पर भी विचार किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को संशोधित प्रस्ताव देने को कहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

चारधामों के लिए बजट की स्वीकृति

चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए चारधामों के लिए देवस्थानम बोर्ड को बजट स्वीकृति दी गई। जिसमें बदरीनाथ मंदिर के लिए 24.46 करोड़, केदारनाथ धाम को 29.92 करोड़, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए 50-50 लाख का बजट की स्वीकृति दी गई। 

महाराज देंगे देंगे लक्ष्मी मंदिर का अंशदान
बैठक में बोर्ड के सदस्य आशुतोष डिमरी ने अवगत कराया कि डिमरी पंचायत की ओर से लक्ष्मी मंदिर का संचालन किया जाता है। पुरानी परंपरा के अनुसार लक्ष्मी मंदिर की ओर से बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को लगभग 42 हजार का अंशदान दिया जाता है। लेकिन कोविड महामारी के कारण दो साल से अंशदान देने में वे असमर्थ हैं। इस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी ओर से लक्ष्मी मंदिर को दो साल का अंशदान देने की बात कही। 

सेवा व सहयोग से काम करेगी सरकार
मंत्री सतपाल महाराज को सीएम ने स्पष्ट आदेश दिए कि चारधामों में सेवा व सहयोग की भावना से सरकार काम करेगी। जो भी आशंकाएं है, उन्हें दूर किया जाएगा। लाइव प्रसारण को लेकर सदस्यों से सुझाव व विचार लेकर संकल्पित कर हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा और बोर्ड की भावना से अवगत कराया जाएगा। 

बैठक में ये रहे मौजूद
बोर्ड बैठक में पर्यटन मंत्री एवं देवस्थानम बोर्ड उपाध्यक्ष सतपाल महाराज, मुख्य सचिव डॉ. एसएस. संधु, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन, अपर सचिव वित वी षणमुगम, बोर्ड के सदस्य महाराजा मनुजेंद्र शाह, श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, गोविंद सिंह पंवार, कृपाराम सेमवाल, जयप्रकाश उनियाल, महेंद्र शर्मा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीडी सिंह, वित नियंत्रक जगत सिंह बिष्ट, डॉ. हरीश गौड, अनिल ध्यानी, प्रमोद नौटियाल, कुलदीप नेगी भी उपस्थित थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें