फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ‘मेरी पहचान सिर्फ भाजपा से नहीं है’ पर प्रणव सिंह चैंपियन ने दी सफाई, विधानसभा चुनाव में मांगे दो टिकट

Sat, 16 Oct 2021 07:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन विगत शुक्रवार को पंजाब के नवांशहर में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। सहारनपुर से रवाना होते समय उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा है कि पंजाब के नवांशहर जाते समय सहारनपुर में दिए गए उनके बयान को अधूरे संदर्भ में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने अपने बयान ‘मेरी पहचान सिर्फ भाजपा से नहीं है’ पर सफाई देते हुए कहा कि उनके कहने का तात्पर्य यह था कि भाजपा के अलावा उनकी अपने समाज में व्यक्तिगत पहचान है।

विज्ञापन


बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन विगत शुक्रवार को पंजाब के नवांशहर में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। सहारनपुर से रवाना होते समय उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे थे कि उनकी पहचान अपने समाज में विशेष रूप से है। उनकी पहचान केवल भाजपा से ही नहीं है बल्कि शिक्षा और व्यक्तित्व से भी है।

उत्तराखंड: मंत्री हरक, विधायक उमेश शर्मा और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एक फ्लाइट में दिल्ली रवाना, सियासी गलियारों में हलचल
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बयान को अधूरे संदर्भ में प्रसारित किया गया

शनिवार को चैंपियन ने रुड़की स्थित अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि बयान को अधूरे संदर्भ में प्रसारित किया गया। वे उस भाजपा के समर्पित सिपाही हैं, जो विश्व में सबसे बड़ी है। उनकी राजनीतिक पहचान केवल भाजपा से ही है। उन्होंने वीर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज को लेकर कहा कि उन्होंने आठवीं शताब्दी में 50 साल तक राज किया।

अरब की ओर से आने वाले आक्रांताओं को रोककर भारत को सुरक्षित किया। वह भगवान विष्णु के उपासक थे। उन्होंने विष्णु के तीसरे वराह अवतार को अपने नाम से जोड़कर उपाधि ली। इसको लेकर ही उन्होंने सम्राट मिहिर भोज के साथ भगवान विष्णु के वराह अवतार का जिक्र किया।

विधानसभा चुनाव में मांगे दो टिकट
प्रेसवार्ता के दौरान विधायक चैंपियन ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उनके परिवार को दो टिकट दे। सीट को लेकर उनका कहना था कि पार्टी जहां से भी उन्हें टिकट देगी, वे वहीं से लड़ेंगे। यही नहीं, विधायक ने वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी सांसद के लिए टिकट की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें