फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: मेडिकल कॉलेज भूमि पूजन के बाद निकले मंत्री हरक, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

Fri, 07 Jan 2022 04:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने कोटद्वार में मेडकिल कॉलेज का भूमि पूजन किया। शुक्रवार को कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत फालतू खाता एवीएन स्कूल में 'बातें कम काम ज्यादा' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले मंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन भी किया गया। इसके बाद जैसे ही हरक सिंह रावत का काफिला एवीएन स्कूल की ओर बढ़ा, वहां पहले से खड़े यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने बमुश्किल उन पर काबू पाया।

मैदावन-लौहाचौड़-दुर्गादेवी मार्ग पर्यटकों के लिए खुला
करीब चार साल से बंद पड़े मैदावन-लौहाचौड़-दुर्गादेवी मार्ग को पर्यटन सफारी के लिए खोल दिया गया है। कोटद्वार में मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में इस मार्ग पर पर्यटन सफारी का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को नए साल में सौगात दी है। 
विज्ञापन


पर्यटन सफारी का शुभारंभ करते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि यह मार्ग चार साल से बंद पड़ा था। जिसके लिए वह निरंतर प्रयास कर रहे थे। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से मैदावन से पर्यटकों के प्रवेश की विधिवत अनुमति प्रदान कर दी गई है, जिससे रिखणीखाल के मंदाल और पैनों घाटी सहित नैनीडांडा ब्लाक में पर्यटन और होटल व्यवसाय को पंख लगेंगे। विभाग की ओर से मार्ग को पर्यटकों की सुगम आवाजाही के लायक बना दिया गया है। 

कहा कि सीटीआर के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) के दुर्गा देवी पर्यटन जोन में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मैदावन-लौहाचौड़-दुर्गादेवी मार्ग को पर्यटन के प्रस्तावित मार्गों में शामिल किया गया है। कॉर्बेट पार्क का अस्सी फीसदी हिस्सा पौड़ी गढ़वाल में पड़ता है, लेकिन इसका पूरा लाभ रामनगर उठा रहा है। कोटद्वार गेट, मैदावन गेट, पाखरो गेट और टाइगर सफारी से पौड़ी गढ़वाल के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर सीटीआर के निदेशक राहुल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ती रावत, अनुकृति गुसाईं समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फिर भावुक हुए वन मंत्री
हल्दूखाता में भाजपा सरकार के पांच साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि वह कभी भी जनता के बीच में नेता बनकर नहीं गए, उन्होंने स्वयं को हमेशा जनता का बेटा और भाई ही माना है। कहा कि बेटे और भाई का रिश्ता जीवन पर्यंत रहता है।

कोटद्वार में अपने कार्यकाल में उन्होंने पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ काम किया है। कहा कि विरोधियों ने उन पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वे मुंह की खाते रहे। विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं मारा करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें