फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: अब घर पर बनवाएं पांच साल तक के बच्चों का आधार, कार्ड अपडेट भी कराएं

Thu, 15 Jul 2021 02:09 AM IST
अलका त्यागी यासिर खान, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

दूरसंचार, मोबाइल सेवा समेत तमाम तकनीकी क्रांति के बीच कहीं खो से गए डाकिए अब एक बार फिर अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब डाकिया डाक लाया कहावत पुरानी हुई, संचार सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला डाकिया अब घर-घर जाकर लोगों के आधार कार्ड भी बनाएगा। उत्तराखंड में पहले चरण में पांच साल तक के बच्चों के कार्ड बनाए जाएंगे। डाकियों को आईडी मुहैया करवाई जा रही है। जल्द ही इसके लिए प्रशिक्षण देकर सेवा शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


दूरसंचार, मोबाइल सेवा समेत तमाम तकनीकी क्रांति के बीच कहीं खो से गए डाकिए अब एक बार फिर अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी सेवाएं देंगे। डाकिए घर-घर जाकर पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे।

यह भी पढ़ें... साइबर ठगी: ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है तो अब नहीं डूबेगी रकम, बस इस नंबर पर करें कॉल
विज्ञापन


वयस्कों के आधार कार्डों में मोबाइल नंबर अपडेट करने का कार्य भी करेंगे। इसके अलावा अन्य संशोधन भी किया जाएगा। विभाग की ओर से जल्द प्रशिक्षण शुरू करवाया जा रहा है। इसके बाद अल्मोड़ा मंडल में यह सेवा शुरू हो जाएगी। 

आधार कार्ड बनाने के साथ सामान्य इंश्योरेंस की भी देंगे सुविधा
घर-घर जाकर डाकिए आधार ही नहीं बनाएंगे बल्कि इंश्योरेंश सेवाओं में भी भूमिका निभाएंगे। डाकिया जनरल इंश्योरेंस यानी वाहन, सुरक्षा आदि के बीमा भी करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को घरों में ही सेवा का लाभ मिल सकेगा। 

विज्ञापन

500 डाकियों में से 65 को उपलब्ध कराई आईडी

उत्तराखंड में अल्मोड़ा मंडल के डाकघरों में बागेश्वर जिले समेत लगभग 500 डाकिए तैनात हैं। इस योजना के लिए 65 डाकियों को आधार आईडी उपलब्ध करा दी गई हैं। इनमें 25 डाकियों के मोबाइल अपडेट कर दिए हें। अन्य डाकियों को भी आईडी मुहैया कराकर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। 

डाकियों के घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों का आधार बनाने और मोबाइल नंबर अपडेट करने का शासनादेश जारी हो गया है। डाकियों को प्रशिक्षण की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण देने के बाद सेवा शुरू कर दी जाएगी।  
-जगत सिंह बिष्ट, डाक अधीक्षक अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें