फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: संशोधित होगी राज्य की आपदा एवं पुनर्वास नीति- डॉ.धन सिंह

Mon, 07 Jun 2021 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बैठक में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को विधायकों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल कर प्राकृतिक आपदा संबंधी वर्ष 2011 की विस्थापन/पुनर्वास नीति का संशोधन प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा संबंधी वर्ष 2011 की विस्थापन एवं पुनर्वास नीति संशोधित होगी। शीघ्र ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। यह जानकारी आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दी। इससे पूर्व उन्होंने प्रदेश के आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास को लेकर विधानसभा में समीक्षा बैठक की। जिसमें आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्रों के विधायक और शासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने चमोली के रैणी गांव में आपदा मामले में राज्य और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

बैठक में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को विधायकों द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल कर प्राकृतिक आपदा संबंधी वर्ष 2011 की विस्थापन/पुनर्वास नीति का संशोधन प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के दैवीय आपदाग्रस्त गांवों एवं परिवारों के शीघ्र विस्थापन की मांग रखते हुए नियमों में शिथिलता लाने संबंधी सुझाव रखे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: एयर एंबुलेंस की दरकार, सुविधा होती तो बच जाती हजारों की जान, पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट
विज्ञापन


जिस पर विभागीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि संशोधित नीति में विधायकों एवं विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद पुन: विस्थापन एवं पुनर्वास प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। वहीं, विभागीय मंत्री ने अफसरों को पुराने एवं आधे-अधूरे आंकड़े प्रस्तुत करने पर फटकार लगाते हुए भविष्य में पूरी जानकारी के साथ बैठक में आने की नसीहत दी।


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले सीएम तीरथ, सड़क निधि में मांगे 615 करोड़

बैठक में कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, पुरोला विधायक राजकुमार, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, थराली विधायक मुन्नी देवी, घनसाली विधायक शक्ति लाल, धारचूला विधायक हरीश धामी, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास एसए मुरुगेशन, अपर सचिव डॉ.आनंद श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह यादव, अनुभाग अधिकारी एसडी बेलवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें