उत्तरकाशी में एक मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कल्याणी फेडी के बीच हुआ है। सूचना पर धरासू थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
काठगोदाम से लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेप जैसे ही जैसलमेर के लिए रवाना होने लगी तभी गेटमैन ने गौला रोड पर स्थित रेलवे फाटक को बंद किया। इसी समय बिंदुखत्ता की ओर से आ रहे टुकटुक चालक ने रेलवे फाटक में टक्कर मार दी। इसके चलते बैरियर टूट गया।
गेटमैन ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल ने टुकटुक को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ ने टुकटुक को जब्त कर मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 160 के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।