फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुवाखोली में एडवेंटर पार्क शुरू

विज्ञापन
पार्क का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी। संवाद - फोटो : MUSSOORIE
विज्ञापन
सुवाखोली में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एडवेंचर पार्क स्काई फ्लाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर स्तर पर कदम उठा रही है। पर्वतारोही करिश्मा राणा द्वारा खोले गए एडवेंचर पार्क को कैबिनेट मंत्री ने सराहनीय कदम बताया। कहा कि साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं। कहा कि जार्ज एवरेस्ट का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। उन्होंने सुवाखोली में पार्किंग, बैंक खोलने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही 108 सेवा शुरू करने, शौचालय निर्माण की घोषणा भी की। अरविंद राणा, पदमश्री लवराज सिंह धर्मशक्तु ने सुवाखोली क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, जयवीर सिंर, बीर सिंह, सुरेश कुमार, अनिता, जयपाल, सुंदर सिंह, जयवीर सिंह, मनोज खरोला, राम सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें